फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नेशनल हाईवे पर रतनपुर के पास सोमवार रात दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में वाराणसी निवासी एक चालक की मौत हो गई। उधर, सोमवार रात ही थाना क्षेत्र हंसवर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र कटका में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10 बजे एनएच-28 पर रतनपुर के पास दो ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए। इसमें वाराणसी की तरफ ट्रक लेकर जा रहे रजनीश दुबे (35) निवासी गौरा मिर्जा मुरादपुर, जिला वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में दूसरे चालक को ज्यादा चोट नहीं आई।
उधर, बीती रात थाना क्षेत्र हंसवर के मेढ़ी सुलेमपुर निवासी सुभाष (35) तिलकोत्सव से घर लौट रहा था। हरसंहार के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर बसखारी सीएचसी गए। हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार सुभाष ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
वहीं, मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र कटका के दुल्हूपुर बाजार में अज्ञात वाहन ने फूलचंद (40) निवासी लखमीपट्टी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें