अंबेडकरनगर। डेंगू से प्रभावित दो नए मरीज सामने आए। ऐसे में जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 349 हो गई है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अकबरपुर व टांडा विकास खंड में डेंगू का एक-एक मरीज मिला।
349 डेंगू पीड़ितों में से अकबरपुर में 61, टांडा में 178, बसखारी में 28, जलालपुर में 29, कटेहरी में 20, भियांव में तीन, भीटी में 17, रामनगर में सात व जहांगीरगंज में छह मरीज हैं। उधर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि डेंगू पर लगभग पूरी तरह से अंकुश पा लिया गया है।