फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर स्थित एक बाग में सोमवार सुबह एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह टांडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुरं स्थित मुज्जू की आम के बाग में बच्चे खेलने गए थे। बच्चों ने देखा कि पेड़ से किसी ग्रामीण का शव लटक रहा है। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा इसकी सूचना टांडा कोतवाली पुलिस को दी गई।
कोतवाल बृजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और शव को रस्सी से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव की पहचान अरविंद यादव (33) पुत्र त्रिवेणी यादव निवासी निरहू सराय पोस्ट हिसामुद्दीनपुर पिपरा थाना आलापुर के रूप में हुई। वह सोमवार सुबह ही ट्रक पर भक्सी लादकर लाया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह कब लौटा और किन परिस्थितियों में घटना हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल बृजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें