फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहजादपुर में 24 घंटे मिलेगा पेयजल

Tue, 21 Jan 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेश त्रिवेदी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। महानगरों की तर्ज पर शहर के शहजादपुर वार्ड की पांच हजार आबादी को जल्द ही 24 घंटे शुद्ध पेयजल मिलेगा। अमृत योजना-2 के तहत इस वार्ड के सभी मोहल्लों में नई पाइपलाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। इस कार्य पर साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद अकबरपुर के शहजादपुर वार्ड का चयन अमृत योजना-2 के लिए किया गया है। योजना के तहत चयनित घरों को महानगरों की तर्ज पर 24 घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराया जाना है। वार्ड में निर्बाध पेयजल सप्लाई के लिए साढ़े नौ किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने के साथ ही 750 किमी. क्षमता का ओवरहेड टैंक, दो ट्यूबवेल भी स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य जलनिगम की ओर से कराया जाएगा। इस वार्ड के सिझौली मोहल्ले के पास ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल के लिए जमीन चिह्नित की गई है। ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य शुरू भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में है योजना
यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में है। शहजादपुर में 24 घंटे नागरिकों को जलापूर्ति मिलने लगी तो इस प्रोजेक्ट को नगर क्षेत्र के अन्य 24 वार्डों में भी चलाया जाएगा, जिसका लाभ सवा लाख आबादी को मिलेगा। जमीन चिह्नित न होने की वजह से इस कार्य में देरी हुई। अब यह कार्य जल्दी से हो सकेगा। शहजादपुर वार्ड में रहने वाले 1334 लोगों को पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे।
तीन शिफ्टों में होती है पानी की आपूर्ति
मौजूदा समय में शहर के सभी मोहल्लों में तीन शिफ्ट में पानी की आपूर्ति की जाती है। भोर चार बजे से सुबह नौ बजे, दोपहर 12 बजे से दो बजे और शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक नगर पालिका की ओर से आपूर्ति कराई जाती है। अक्सर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। अमृत योजना-2 के तहत सभी वार्डों में 24 घंटे पानी दिलाने की योजना सफल हुई तो नागरिकों को पेयजल संकट से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य
अमृत योजना-2 के तहत शहजादपुर वार्ड में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति कराने का कार्य अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जमीन चिह्नित होने में देरी हुई थी, लेकिन ओवरहेड टैंक बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शासन की तरफ से इस कार्य के लिए बजट मिल गया है। -रोहित चौरसिया, एक्सईएन, जलनिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें