फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डॉ. सुरजीत सिंह के नेसो-ट्रेकियल डिवाइस को मिला पेटेंट

Tue, 09 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर।महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सुरजीत सिंह को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अहम सफलता मिली है। उनके द्वारा विकसित नेसो-ट्रेकियल डिवाइस को भारत सरकार की ओर से 1 सितंबर 2025 को पेटेंट प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


इस डिवाइस के लिए डॉ. सुरजीत ने 4 जनवरी 2022 को आवेदन किया था। अब पेटेंट मिलने के साथ ही यह नवाचार एनेस्थीसिया और जटिल सर्जरी की दुनिया में एक नई दिशा प्रदान करेगा। यह डिवाइस सर्जरी के दौरान नाक से गले तक ट्यूब डालने की प्रक्रिया को सुरक्षित और प्रभावी बनाएगा। पारंपरिक तरीकों में जहां नाजुक अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है, वहीं यह नया उपकरण ऐसे जोखिमों को कम करने में सक्षम है। इससे मरीजों को भी कम जटिलता और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
संस्थान को भी मिलेगी पहचान
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने डॉ. सुरजीत को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल डॉक्टर सुरजीत सिंह के लिए गौरव का विषय है, बल्कि संस्थान की शैक्षिक व अनुसंधान पहचान को भी नई ऊंचाई देगी। यह नवाचार चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें