अंबेडकरनगर। विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। अकबरपुर कोतवाली के भाऊपुर रुकुनुद्दीनपुर गांव की आकांक्षा का विवाह 14 मई 2023 को इब्राहिमपुर थाने के हिलालपुर (पहाडपुर) गांव के दीपक कुमार के साथ हुआ था। विवाह में उपहार के रूप में मोटर साइकिल समेत घरेलू सामान व तीन लाख रूपया नकद दिया गया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज को लेकर उसके पति दीपक कुमार, ससुर ओमप्रकाश,जेठ छैलू, रवीन्द्र, देवर बंटी व शालू द्वारा बाइक व पांच लाख रुपये मांगने लगे। डिमांड पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में अपने मायके वालों से बताया। पीड़िता ने कहा कि उसके पिता नहीं है। मां दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाएंगी। 15 जुलाई 2024 को उसके पति दीपक ने उसे गाली देकर घर से भगा दिया। कहा कि सात लाख रु़पये लेकर आओ नहीं तो तुम्हें मारकर दूसरी शादी कर लूंगा। संवाद
दूसरे दिन वह अपने भाई नवनीत के साथ अपने ससुराल गई, लेकिन उसे वहां से भगा दिया गया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज किया गया है।