फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम में रहा छात्राओं का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम में रहा छात्राओं का दबदबा
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को जब यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया, तो एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी। जिले की जो टॉप टेन की सूची जारी हुई, उसमें लड़कियों का ही दबदबा रहा। हाईस्कूल की जनपद टॉप टेन सूची में कुल 22 मेधावी थे। इसमें 11 लड़के व 11 ही लड़कियां शामिल रहे। इंटरमीडिएट टॉप टेन की सूची में कुुल 17 मेधावी थे, जिसमें मात्र तीन लड़के, जबकि 14 लड़कियां शामिल रहीं।
ऐसे में दोनों सूची में शामिल कुल 39 मेधावियों में से 14 छात्रों, तो 25 छात्राओं ने बाजी मारी। इस बीच परीक्षा में धमाकेदार सफलता हासिल करने वाली छात्राओं ने कहा कि लड़कियां अब घरों की चारदीवारी में कैद होने वाली नहीं हैं। वह लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं पुष्पा पाल ने छात्राओं की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि शनिवार को जो परीक्षा परिणाम आया है, उसमें बालिकाओं का दबदबा देख सुखद अहसास हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा बेहतर होना सर्वाधिक जरूरी है। एक बालिका के शिक्षित होने से दो परिवारों में खुशहाली आती है।
हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी
छात्र प्रतिशत
1. राजकमल 94.83
2. उत्सव गोस्वामी 94.67
3. प्रियांशु मौर्या 94.17
अमन यादव 94.17
तरु मौर्या 94.17
संध्या यादव 94.17
4. बाल गोविंद 94
5. शशांक चौरसिया 93.83
आर्या यादव 93.83
प्रिंसी 93.83
6. अनुशीर यादव 93.50
अराध्या वर्मा 93.50
7. स्वेच्छा तिवारी 93
प्रभात कुमार मौर्या 93
आरुषि वर्मा 93
8. आयुष श्रीवास्तव 92.83
लक्ष्मी 92.83
हिमांशु 92.83
9. नंदनी विश्वकर्मा 92.67
10. अनुभव तिवारी 92.50
प्रियांशी 92.50
ज्योति 92.50
इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेधावी
छात्र प्रतिशत
1. अभिनव द्विवेदी 92.40
2. आंचल यादव 92.20
3. हिमानी मिश्रा 89.80
4. आलोक निषाद 89.20
प्राची मौर्या 89.20
5. गलैक्सी आर्या 88.80
ब्यूटी मिश्रा 88.80
6. सौम्या वर्मा 88.60
7. आंचल भारती 88.40
शीतल 88.40
नितेश वर्मा 88.40
8. हिमांशी वर्मा 88.20
आर्या 88.20
9. अंतिमा यादव 87.80
10. श्वेता मौर्या 87.60
गुलरंग फातिमा 87.60
अंशिका यादव 87.60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें