फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कुत्तों का आतंक, सोमवार को 56 लोगों ने लगवाया टीका

Mon, 19 Jan 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने से घायल युवक को टीका लगाते फार्मासिस्ट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कुत्तों के हमले में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत 56 लोग घायल हो गए। प्रशासन द्वारा कुत्तों को पकड़ने और नियंत्रित करने के दावे अब तक केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस समस्या पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बाद अब स्थानीय लोगों में निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सोमवार को 56 लोग एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं 118 लोग वैक्सीन की दूसरी और तीसरी डोज के लिए अस्पताल पहुंचे। शहर के शास्त्री नगर, शहजादपुर, मीरानपुर और लोरपुर जैसे मोहल्लों में कुत्तों का अत्यधिक खौफ है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में बसखारी, जलालपुर और सम्मनपुर क्षेत्रों से भी कुत्तों के काटने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें