फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संविदा पर तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों का होगा सत्यापन

Mon, 16 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन आज कार्यालय में किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लगातार विभाग को यह जानकारी मिल रही है कि एनएचएम में संविंदा पर कार्यरत कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। इसके बाद भी उनका वेतन निकाल दिया जाता है। इसके लिए अब उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में एक ऐसा मामला भी आया था, जिसमें स्थायी एएनएम अपने वेतन के साथ ही संविदा का भी वेतन ले रही थी। जिसकी जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने एएनएम के खातों पर रोक लगाई थी। इसी के तहत अब चिकित्सकों, डीपीएमयू व बीपीएमयू के कर्मचारी, सीएचओ, स्टॉफ नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का सत्यापन कराया जाएगा। जिसमें कर्मचारी विभागीय पहचान पत्र, आईडी व शैक्षिक योग्यता के मूल दस्तावेजों को दिखाएगा। इसके लिए सीएमओ ने अलग-अलग टीमों को बनाया है। जिसमें एसीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान, डॉ. रामानंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार वर्मा, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह के अलावा क्षय रोग अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा को लगाया गया है। सीएमओ ने बताया कि लगातार कई शिकयतें आ रही थी, जिसके तहत चिकित्सकों से लेकर सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें