फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में न बरतें लापरवाही : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। कहा कि नए वर्ष के जश्न में किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति न उत्पन्न हो, इसका ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नए वर्ष के मौके पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। इसके लिए आयोजन स्थल पर हेल्पडेस्क स्थापित हो। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई कराने के साथ पेयजल आदि की व्यवस्था कराएं।
फॉगिंग व एंटी-लार्वा का छिड़काव करने का भी निर्देश दिया। होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन के आसपास चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा। इस मौके पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम न्यायिक डॉ. वैभव शर्मा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा व डीडीओ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें