सद्दरपुर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज की ओर से जनवरी 2026 से दिसंबर 2030 तक पांच वर्षों के लिए मान्यता दी गई है। इसके साथ ही विभाग में प्रतिवर्ष दो डीएनबी पोस्ट एमबीबीएस सीटों पर स्नातकोत्तर प्रशिक्षण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद तथा सहायक आचार्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा फैकल्टी के रूप में मान्यता दी गई है। इस उपलब्धि के बाद मेडिकल कॉलेज अब विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण का भी केंद्र बनेगा। ऑर्थोपेडिक विभाग में पीजी कोर्स शुरू होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, इमरजेंसी सेवाएं और मजबूत होंगी तथा हड्डी एवं ट्रॉमा से संबंधित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। (संवाद)