फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कोरोना से निपटने के लिए शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इसमें सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी आपदा व महामारी से निपटने के लिए जनसहयोग बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के बेहतर सहयोग का ही परिणाम है कि एक तरफ जहां संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं रिकवरी रेट भी बेहतर है। जांच, उपचार व वैक्सीनेशन तीनों कार्य पूरी सक्रियता से किए जा रहे हैं। डीएम ने जनप्रतिनिधियों से भी महामारी से निपटने के लिए अपने अपने सुझाव देने के लिए कहा। जिससे सेवाओं को और प्रभावी ढंग से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।
डीएम ने भरोसा दिलाया कि आने वाले कुछ दिनों में और बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह जनमानस को जागरूक करने का काम करें। यदि किसी भी नागरिक को दिक्कत होती है तो वह अपने गांव की निगरानी समिति सदस्य या फिर नजदीकी अस्पताल से संपर्क करे। जिससे समय रहते उसकी जांच, आवश्यक उपचार हो सके। मौके पर जलालपुर विधायक सुभाष राय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, अकबरपुर विधायक प्रतिनिधि, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें