अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में प्रगति ठीक न मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि जिन भी परियोजनाओं का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है उन्हें प्राथमिकता पर पूरा करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। कहा कि यदि जल्द ही इसमें प्रगति न दिखी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम अविनाश सिंह ने पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि लगातार ऐसी शिकायत आ रही हैं कि खुदाई कर पाइप डाल दी गई लेकिन गड्ढों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस तरह की शिकायतों का तत्काल समाधान करें।
कार्यदायी संस्था वेलस्पन एवं बीटीएल दोनों संस्थाओं को तत्परता के साथ काम करने का निर्देश दिया। कहा कि एसडीएम व बीडीओ के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर डीएफओ प्रणव जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।