अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में बने ईवीएम वेयरहाउस का मंगलवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल सिंह, डीसी एनआरएलएम सुरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेशचंद्र द्विवेदी सहित सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।