फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
 केन कॅरिअर में गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ करती डीएम व अन्य। चीनी मिल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल में शनिवार को पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष मिल ने 85 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। डीएम ईशा प्रिया, जिला गन्ना अधिकारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह और इकाई प्रमुख पंकज शाही ने केन कॅरिअर में गन्ना डालकर पेराई कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र में मिल ने 83.09 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। मिल किसानों को समय से गन्ना आपूर्ति का अवसर देने और तुरंत भुगतान भी किया जा रहा है। इकाई प्रमुख पंकज शाही ने किसानों से कोल्हुओं पर गन्ना बेचने के बजाय पूरा गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की। महाप्रबंधक (गन्ना) सुनील कुमार सिंह चौहान ने बताया कि 12 नवंबर से बाहरी क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू हुई थी। मिल गेट पर 13 नवंबर से गन्ना खरीद शुरू हो गई है।
उन्होंने किसानों से निर्धारित ग्रामवार शिफ्ट में साफ व ताजा गन्ना लाने की अपील की। किसानों को जड़, पत्ती और अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने को कहा गया है। किसानों को शरदकालीन बोआई में उन्नतशील अगेती प्रजातियों को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी गई है। इस दौरान राजन राय महाप्रबंधक (वाणिज्य), रघुबंश कुमार राव (सहायक महाप्रबंधक गन्ना), सुनील कुमार तिवारी (सहायक महाप्रबंधक उत्पादन) व शोभनाथ सिंह (मुख्य प्रबंधक क्वालिटी कंट्रोल) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें