इल्तिफातगंज नगर पंचायत क्षेत्र के एक मदरसे में हुई फर्जी भर्ती मामले की शिकायत को जिलाधिकारी विवेक ने गंभीरता से लिया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद अहमद सहित कमेटी के अन्य सहित की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है। डीएम के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एक दिन पूर्व संबंधित मदरसा पहुंचे और वहां लोगों से आवश्यक जानकारी भी की।
बताते चलेें कि मदरसा प्रबंध समिति कमेटी के सदस्य मोहम्मद अहमद सहित कुछ अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मदरसे में मनमाने तरीके से अयोग्य शिक्षकों की भर्ती की गई है। कमेटी के लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से की गई, लेकिन साठ गांठ के चलते शिकायत को अनसुना कर दिया गया।
डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। कहा कि अविलंब जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाए, जिससे शिकायत सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।