फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीएम और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Mon, 09 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सोमवार को एसआई भर्ती के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक भर्ती के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को परीक्षा होगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी भी शुरू हो गई हैं। इसमें 14,400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी अभिजित आर. शंकर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है और सीसीटीवी कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले के बीएन केबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ.जेके जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर, एचटी इंटर कॉलेज टांडा, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा मोहम्मदपुर व रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 14400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी।
जिसमें प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। सोमवार को डीएम और एसपी के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजलाल ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां की स्थिति को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सभी समुचित व्यवस्थाओं को करने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें