फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से छह केंद्रों पर होगी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड की परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 1,886 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 24 दिसंबर तक चलने वाली परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉयट प्राचार्य मनोज गिरि ने रविवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया व जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि डीएलएड के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो रही है। 24 दिसंबर तक यह परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूूसरी पाली की परीक्षा डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक होगी। 19 से 21 दिसंबर तक डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी जबकि 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज में 500, जीजीआईसी अकबरपुर में दो सौ, सावित्री बाई फुले राजकीय इंटर कॉलेज कुर्कीबाजार में दौ सौ, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में चार सौ, आरडीआरके सिसानी में 286 तथा डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर में तीन सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
ऐसे में कुल 1,886 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 20 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें