अंबेडकरनगर। मई माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित ढंग से निस्तारण में कोतवाली अकबरपुर, अलीगंज, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, बसखारी, बेवाना, आलापुर, जैतपुर, महरुआ, टांडा, हंसवर, मालीपुर, जलालपुर व महिला थाने को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। जिले को प्रदेेश में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों व आईजीआरएस पोर्टल पर तैनात पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी सक्रियता के साथ प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी दिखाने को कहा। अन्य थाना प्रभारियों को भी आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने संबंधित थाना प्रभारियों व आईजीआरएस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया।