फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर हमला, धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में जिला प्रबंधक पर हमला, धमकी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अनिल कुमार मिश्र ने शनिवार को 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा हमला करने की अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर हड़कंप मचा दिया। पूरा मामला जमीन की खरीद फरोख्त के विवाद से जुड़ा बताया जाता है।
सुल्तानपुर जनपद निवासी अनिल मिश्र अकबरपुर नगर के इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट स्थित कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा गया कि गत 18 अगस्त को कटरिया याकूबपुर निवासी संदीप मिश्र ने पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जब इससे इंकार किया गया, तो संबंधित ने अपने साथियों ने साथ मेरे घर पर धवा बोल दिया। एक अकाउंट नंबर देते हुए उसमें 10 लाख रुपये डाले जाने को कहा था।
विज्ञापन

इस बीच उसके द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार की धमकी दी जा रही है। इससे न सिर्फ वे बल्कि पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने मामले में केस दर्ज कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिला प्रबंधक द्वारा रंगदारी मांगे जाने व धमकी समेत गला दबाने की कोशिश आदि की तहरीर दिए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर आरोपी संदीप मिश्र का कहना है कि कुल 60 लाख रुपए में जमीन की बात तय हुई थी। उसमें से उनके द्वारा सिर्फ 51 लाख रुपए दिए गए। शेष रकम देने में आनाकानी की जा रही थी। इसी को लेकर उनसे सामान्य ढंग से बात की गई, जिसे अब अनावश्यक ढंग से तूल दिया जा रहा है। पुलिस की जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। इस बीच कोतवाल संजय पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें