फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिलाध्यक्ष 50 कार्यकर्ताओं संग दिल्ली रवाना

विज्ञापन
अकबरपुर में हाउस अरेस्ट युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विशाल वर्मा।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी के धरने में शामिल होने जा रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विशाल वर्मा को अकबरपुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज विशाल वर्मा ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
विज्ञापन

विशाल वर्मा ने बताया कि वह राहुल गांधी के धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। उन्होंने इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई।
उधर, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार यादव पुलिस को चकमा देकर करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदेश सचिव को घर से निकलने नहीं दिया। यादव ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी कार्रवाई का विरोध जारी रखेंगे और अपने कदम पीछे नहीं खींचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें