फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार नवनिर्मित सड़कों का जिपंअ ने किया लोकार्पण

Tue, 03 Feb 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा में नवनिर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण करते जिलला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा। 
विज्ञापन
सद्दरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने मंगलवार को टांडा विकास खंड क्षेत्र में नवनिर्मित चार मार्गों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम परसावां बड़ीनहर के पास घनश्याम के घर से दलित बस्ती तक 19.82 लाख की लागत से 0.273 किमी सड़क बनाई गई है।
विज्ञापन

बसखारी टांडा हाईसे से टक्कू सिंह के घर की तरफ जाने के लिए 22.32 लाख से 0.340 किमी, बहोरापुर बड़ी नहर से माइन की पटरीी होते हुए दलित बस्ती तक 17.77 लाख से 0.250 किमी व अकूतपुर पक्की सड़क से रामचेला के घर से मंशाराम के घर तक 8.17 लाख से 0.115 किमी सीसी सड़क निर्मित कराई गई है। अध्यक्ष ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
अवर अभियंता राकेश कुमार राय, रमेश कुमार, अखिलेश सिंह चंद्रशेखर वर्मा, सुनील वर्मा, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार व अखिलेश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें