फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी गड़बड़ी के चलते बेपटरी हुई जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते सुबह से ही अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब एक बजे बिजली बहाल हो सकी। भीषण गर्मी से मरीज व तीमारदार परेशान रहे, वहीं सीटी स्कैन का कार्य भी प्रभावित रहा। कोविड-19 की जांच भी इस दौरान नहीं हो सकी। नतीजा, कोरोना की जांच कराने व सीटी स्कैन के लिए आने वाले इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज व उनके तीमारदार अक्सर अव्यवस्था का शिकार होते हैं। कभी चिकित्सकों की लापरवाही तो कभी अन्य गड़बड़ियों के चलते मरीजों को न तो समुचित इलाज मिल पा रहा है और न ही विभिन्न प्रकार की जांच ही सुचारु रूप से हो रही है। शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई, तो इलाज के साथ ही विभिन्न प्रकार की जांच के लिए बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार जिला अस्पताल पहुंचे। कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए भी तमाम नागरिक जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड-19 कक्ष में पहुंचे।
सीटी स्कैन व कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना देने के लिए नागरिक संबंधित कक्ष के समक्ष लाइन लगाकर खड़े हो गए। दोनों ही कक्ष खुले तो लेकिन अंदर कोई भी कर्मचारी नहीं थे। जानकारी पर पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते सुबह से ही अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप है। जब तक बिजली नहीं आती, तब तक न तो सीटी स्कैन हो सकेगा और न ही कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना ही लिया जा सकेगा। बिजली के इंतजार में काफी समय बीत गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे सीटी स्कैन के लिए आए ज्यादातर मरीज व कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना देने के लिए आए नागरिक नाराजगी व्यक्त करते हुए वापस घर चले गए।
विज्ञापन

इस बीच दोपहर एक बजे करीब गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सीटी स्कैन के लिए सुलेमपुर से आई रंजना देवी व कटेहरी के राजेश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों व उनके तीमारदारों के हित को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। इसका खामियाजा मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो गई। इसके बाद सीटी स्कैन का कार्य सुचारु रूप से चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें