अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन शुरू हो गया है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 1582 स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश है कि तत्परता के साथ मूल्यांकन करें।
कक्षा पांच व आठ के बच्चों की काॅपियों का मूल्यांकन 113 संकुल केंद्रों पर किया जा रहा है। 30 मार्च से पहले मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा ताकि 31 मार्च को बच्चों को प्रगति रिपोर्ट सौंप दी जाए।