फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राशन कार्डों की ई-केवाईसी में जिले को मिला दूसरा स्थान

Fri, 27 Sep 2024 04:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राशनकार्ड की ई केवाईसी में जिले को प्रदेश में दूसरा जबकि मंडल में पहला स्थान मिला है। कुल 18 लाख 41 हजार 383 यूनिट की ई केवाईसी होनी है। अब तक 12 लाख 23 हजार 459 यूनिट की ई केवाईसी हो चुकी है।
विज्ञापन

राशनकार्डधारकों को सुचारु रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने व इसमें पारदर्शिता लाने के लिए सभी की ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया है। 30 सितंबर तक लगभग साढ़े 18 लाख यूनिट की ई केवाईसी होनी है। जिलापूर्ति कार्यालय के अनुसार अब तक लगभग सवा 12 लाख यूनिट की ई केवाईसी हो चुकी है।
इस मामले में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पहले स्थान पर गोरखपुर है जबकि अन्य जनपद अंबेडकरनगर से पीछे हैं। अयोध्या मंडल में जिले को प्रथम स्थान मिला है। जिलापूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि ई केवाईसी दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। कहा कि ई केवाईसी में बेहतर प्रदर्शन सभी के सहयोग से हो सका है। बताया कि कार्यालय में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। आने वाले लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें