फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निपुण असेसमेंट टेस्ट में जिले को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निपुण असेसमेंट टेस्ट में अंबेडकरनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में पहला जबकि कक्षा एक से तीन के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। समूचे अयोध्या मंडल में जिले को पहला स्थान मिला है जबकि प्रदेश में कई बड़े जिले अंबेडकरनगर से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में पढ़ाई के स्तर से लेकर विद्यालयों के माहौल में सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रभावी प्रयासों का असर सामने आया है। जिले में कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं की नैट परीक्षा 11 सितंबर को जबकि कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 12 सितंबर को कराई गई थी। छात्र-छत्राओं की भाषा, गणित एवं विज्ञान विषय में उनकी जानकारी का आंकलन करने के लिए आयोजित परीक्षा के बाद अब घोषित परिणामों में जिले का मान बढ़ा है।
डीएम अविनाश सिंह व सीडीओ अनुराज जैन ने इस उपलब्धि के लिए बेसिक शिक्षा की पूरी टीम को बधाई दी। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बतौर संस्था प्रमुख यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। निश्चित रूप से यह सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों तथा अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्ग दर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन


इस तरह रहा परिणाम
कक्षा एक से तीन तक कुल 55,198 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। इसमें 23,445 बच्चे ए प्लस रहे। 10,188 ए श्रेणी में जबकि 11,196 को बी श्रेणी मिली। 4296 बच्चे सी, 1747 बच्चे डी तथा 4326 बच्चे ई श्रेणी में रहे। इस वर्ग में जिले का संयुक्त परिणाम पूरे प्रदेश में ए प्लस रहा। इससे जिले को चौथा स्थान मिला। उधर कक्षा चार से आठ तक के 91,689 बच्चों ने परीक्षा में भागीदारी की। इसमें 31,153 को ए प्लस श्रेणी मिली। 27,755 को ए, 16,547 को बी, 6254 को सी, 4071 को डी तथा 5909 को ई श्रेणी में सफल घोषित किया गया। इसमें भी जिले का संयुक्त परिणाम ए प्लस रहा। इसके चलते जिले को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें