फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 49.14 लाख से संवरेगा जिले का प्रवेश द्वार

Tue, 24 Nov 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या से जिले में प्रवेश करने वाले मार्ग पर यादवनगर तिराहे के पास भव्य दशरथ नंदन द्वार बनाया जाएगा। फोरलेन पर प्रस्तावित इस द्वार के निर्माण की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग ने जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी है। संस्था ने इसके निर्माण पर 49.14 लाख रुपये खर्च होने का आकलन किया है। पहले इसके लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने द्वार का मॉडल और रूपरेखा तैयार करा ली है। इसका निर्माण जयपुरी पत्थरों से कराया जाना प्रस्तावित है। निर्माण के लिए धनराशि कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से जुटाई जाएगी। काम शुरू कराने से पहले भूमि और अभिलेखों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि इस दिशा में प्रक्रिया चल रही है।


श्रवण धाम के प्रसंग से जुड़ा है नाम
दशरथ नंदन द्वार का नाम जिले के श्रवण धाम से जुड़ी मान्यता के आधार पर रखा गया है। मान्यता है कि राजा दशरथ आखेट के दौरान इसी क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां उनके तीर से श्रवण कुमार की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद श्रवण कुमार के माता-पिता ने उन्हें पुत्र वियोग में मृत्यु का श्राप दिया था। द्वार के नाम के माध्यम से अयोध्या और अंबेडकरनगर के धार्मिक जुड़ाव को भी दर्शाने की योजना है।
विज्ञापन



पर्यटकों को जिले में ठहरने के लिए आकर्षित करने की तैयारी
राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। पूर्वी राज्यों से अयोध्या और काशी जाने वाले कई यात्री भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। प्रशासन की कोशिश है कि जिले के पर्यटन स्थलों का विकास कर और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर ऐसे यात्रियों में से करीब 10 प्रतिशत को यहां ठहरने के लिए आकर्षित किया जाए। इसी उद्देश्य से प्रमुख तिराहों पर वीर सैनिकों की प्रतिमाएं, अशोक स्तंभ और स्वर्ण अश्व जैसी आकर्षक सजावट भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें