फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1.32 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू, तैयारियां हुईं पूरी

Wed, 04 Feb 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 1,32,064 उत्तर पुस्तिकाओं की खेप 44 परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुकी है। इन उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज से सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जा रहा है। यह कार्य 12 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 3,60,564 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र और नामावलियां भी आ रही हैं, जिनका वितरण जल्द ही विद्यालयों में शुरू होगा। इस वर्ष कुल 17,998 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 36,901 और इंटरमीडिएट के 35,097 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी उत्तर पुस्तिकाओं को 24 घंटे क्रियाशील वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत सादी उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विद्यालय के लिए तैयार बंडल जल्द ही प्रधानाचार्यों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें