जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के फुलवारी गांव में रविवार रात डीजे की आवाज कम कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बरात पक्ष के लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के अखिलेश का सिर फट गया।
विज्ञापन
गांव निवासी अमीषा कुमारी के मुताबिक, 15 नवंबर की रात गांव से एक बरात गुजर रही थी। डीजे की तेज आवाज से परेशान होकर परिवार के लोगों ने आवाज कम करने का अनुरोध किया। आरोप है कि कुछ दूरी आगे जाने के बाद बरात पक्ष के लोग वापस लौटे और उसी स्थान पर फिर से डीजे बजाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं की भी पिटाई की गई। दूसरे पक्ष के लोगों को भी हल्की फुल्की चोटें आईं हैं। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।