फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर पर ही निस्तारित करें गीला कचरा

Sat, 23 Aug 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने शहर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटेल नगर, शास्त्रीनगर, संघतिया, गांधीनगर जाकर वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों से मुलाकात की। नियमित गीले एवं सूखे कचरे के उठान एवं निस्तारण की जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने वार्ड वासियों को जागरूक करते हुए घर से निकलने वाले गीले कचरे के से होम कंपोस्टिंग की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इससे वार्ड स्तर पर निकलने वाला गीला कचरा स्वयं के स्तर पर घर पर ही निस्तारित किया जा सकता है और इससे बनने वाली प्राकृतिक खाद का उपयोग पेड़ों को हरा-भरा व उपजाऊ बनाए रखने में किया जा सकता है। इस दौरान अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें