फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लंबित प्रकरणों का समय से करें निस्तारण

Wed, 22 Jul 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम ईशा प्रिया ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने वरासत, नामांतरण, खतौनी संशोधन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों को तेजी से निपटाने और धारा-34 के मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। भूमि विवादों और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर मौके पर सत्यापन कर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, सभी एसडीएम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें