जलालपुर। विकासखंड जलालपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद में मंगलवार को विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। समाजसेवी मनीष कुमार शुक्ल ने बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 400 से अधिक विद्यार्थियों के लिए सामग्री की व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में करीब 250 बच्चों को सामग्री दी गई जबकि शेष विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली बच्चे प्रभावित होते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सहयोग उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। इस दौरान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र यादव, श्याम चौहान, हैदर मेहदी, प्रदीप, गीता, बिंदुबाला और मोहम्मद हस्सान अहमद व अन्य उपस्थित रहे।