तहसील क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर, सिंघलपट्टी, नरियांव, तेंदुआईकला, गढ़वल व अछती में गन्ना तौल सेंटर की स्थापना बीते दिनों की गई थी। अकबरपुर चीनी मिल से जुड़े इन तौल सेंटरों पर किसानों की मुश्किलें दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं।
किसानों का आरोप है कि इन केन्द्रों पर तैनात तैनात कर्मचारियों द्वारा किसानों के गन्ना तौल में प्रति ट्राली 3 से 4 क्विंटल गन्ना की घटतौली की जा रही है। इससे किसानों की मेहनत की गाढ़ी कमाई घटतौली में जा रही है।
किसान संतोष सिंह, राधेश्याम, धूपनरायण चौहान, सिद्घांत तिवारी आदि लोगों ने बताया कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर जमकर घटतौली की जा रही है। शिकायत करने के बावजूद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई आज तक तहसील प्रशासन नहीं कर सका।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिपंस अनवर सादात अंसारी, महेन्द्र प्रताप यादव आदि ने जिलाधिकारी विवेक से तौल सेंटरों पर घटतौली रोके जाने की मांग की है।