जलालपुर (अंबेडकरनगर)। समेकित शिक्षा अभियान के तहत भियांव बीआरसी में बृहस्पतिवार को आयोजित विशेष शिविर के दौरान दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए 41 बच्चों ने पंजीकरण कराया। तीन चिकित्सकों की टीम की जांच में पात्र मिले 15 बच्चों को मौके पर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया।
परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आठ अगस्त से समेकित शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। 23 अगस्त तक चलने वाले अभियान में बृहस्पतिवार को बीआरसी भियाव में शिविर का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक किरन सिंह ने बताया कि प्रमाणपत्र के लिए 41 बच्चों ने पंजीकरण कराया। डॉ. आरपी जायसवाल, डॉ. मुख्तार शेख व डॉ. आनंद गुप्ता की टीम ने जांच की तो पात्र मिले 15 बच्चों को प्रमाणपत्र मौके पर ही दिया गया। शुक्रवार को बीआरसी जलालपुर में शिविर का आयोजन होगा।