फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर किशोर की मौत

Mon, 21 Sep 2015 10:50 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला तलवापार निवासी फैजान (15) पुत्र भुट्टू सोमवार दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ हजियापुर गांव के निकट सरयू नदी के तट पर नहाने गया हुआ था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। इस पर उसके साथ नहा रहे साथियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 उन्होंने गुहार मचा दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगाकर किशोर की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद बेहोशी की दशा में फैजान को बाहर निकाला गया।

उसे आननफानन में सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में ले लिया। बाद में पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें