फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल लदी पिकअप में लगी आग, 11 दुकानें राख

Thu, 28 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा के जुबेर चौराहा क्षेत्र में गुरुवार को दुकानों में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल  टावरों पर डीजल पहुंचाने जा रही पिकअप में लगी आग ने गुरुवार पूर्वाह्न टांडा नगर के जुबेर चौराहा क्षेत्र में जमकर तबाही मचायी। हुआ यह कि वाहन पर लदे ड्रमों में से एक में आग लग गई। लपटें देख चालक ने जुबेर तिराहे पर जलता हुआ ड्रम नीचे फेंक दिया। इससे ड्रम से निकलीं लपटें एक दुकान में पहुंच गईं।
विज्ञापन


उस दुकान में तो बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन कुछ देर बाद अन्य ड्रमों से भी लपटें निकलती देख चालक वाहन खड़ा कर भाग गया। इसके बाद धमाके के साथ ड्रम फटने लगे व आग ने आसपास की दुकानों को चपेट में लेना शुुरू कर दिया। एक-एक कर लगभग दर्जन भर दुकानें जद में आ गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घंटों प्रयास के बाद आग को काबू में किया जा सका। घटना से लगभग 20 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। टांडा के मुख्य मार्केट जुबेर चौराहा क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब रोडवेज स्टेशन की तरफ से आ रही पिकअप से लपटें निकलती दिखीं।
विज्ञापन


यह वाहन निजी दूरसंचार टावरों में आपूर्ति के लिए ड्रमों में डीजल लादकर जा रहा था। एक छोटे से ड्रम में आग लगी देख चालक ने वाहन रोका और ड्रम उठाकर नीचे फेंक दिया। इससे ड्रम से निकली लपटों ने एक जूते-चप्पल की दुकान को चपेट में ले लिया। दुकानदार ने जलता हुआ एक पूरा रैक ही निकालकर तत्काल बाहर फेंक दिया जिससे उसकी दुकान बच गई।

उधर, एक ड्रम फेंकने के बाद भी पिकअप पर लदे अन्य ड्रमों से भी लपटें निकलती देख चालक बमुश्किल 50 मीटर दूर आगे वाहन खड़ा कर भाग निकला। इसी बीच धमाके के साथ ड्रम फटने लगे व आग आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगी। ड्रमों में रखा तेल जलता हुआ सड़क व नाली के जरिये आगे बहने लगा।

नाली से निकल रहीं तेज लपटों ने सड़क के ठीक किनारे स्थित दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में चीख-पुकार व भगदड़ का माहौल बन गया। सीओ टांडा राघवेंद्र मिश्र सूचना मिलत ही तत्काल मौके पर पहुंचे और खुद ही आम जनता के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

अलीगंज, इब्राहिमपुर व टांडा की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर सैकड़ों की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास शुुरू कर दिया। इससे पहले टांडा व एनटीपीसी से पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें