फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीजीपी दफ्तर में तैनात सिपाही की हादसे में मौत

Sat, 29 Jul 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय लखनऊ में तैनात सिपाही जनार्दन तिवारी (55) की शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। क्षेत्र में भगवानपट्टी गांव निवासी जनार्दन बाइक से खेत देखने गए थे। लौटते समय बाइक लेकर गिरने से जर्नादन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में सिपाही ने दम ताड़ दिया। वह दो दिन पहले अवकाश पर घर आए थे। शनिवार सुबह उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जनार्दन बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें