फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी को न दें

Sat, 29 Jul 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 अकबरपुर में महिलाओं को जागरूक करती मिशन श​क्ति टीम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति टीम ने अकबरपुर नगर में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को साइबर अपराधियों से बचने की सलाह दी गई। समझाया कि बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन

महिला थाने की कांस्टेबल गीता यादव, रुचि व प्रिया ने अकबरपुर नगर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर लोगों से कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। साइबर अपराधी लोगों को अलग-अलग तरीके से बरगलाने का काम करते हैं। कभी बैंक कर्मचारी बनकर तो कभी नेटवर्क अपडेट करने के नाम पर ओटीपी व बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद खाते से पैसे निकाल लेते हैं। साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जलालपुर थाने की कांस्टेबल अमृता सिंह व राकेश कुमार ने महिलाओं व युवतियों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खुद की पहचान बनाने के लिए चारदीवारी से बाहर निकलना होगा। आज बहुत सी महिलाएं अपने दृढ़ संकल्प व आत्मविश्वास के कारण स्वरोजगार के जरिए दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। उनसे प्रेरणा लेकर जीवन के किसी भी क्षेत्र में खुद को साबित किया सकता है। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें