फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया लेकर जा रहे युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत श्रीनाथपुर गांव में शनिवार रात बिजली के तार से सरिया छू जाने से उसे लेकर जा रहा युवक करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिवाकर (22) पुत्र रामदयाल शनिवार रात गांव के बाहर लोहे की सरिया लेकर कहीं जा रहा था। इसी बीच सरिया का ऊपरी सिरा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। उस समय तार में करंट था। इससे सरिया में करंट उतर गया, जिससे वह भी उसकी चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बेहोश देखा, तो ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि घटनास्थल के निकट ही पानी की टंकी का निर्माण हो रहा था। युवक संभवत: वहीं से सरिया चुपके से ले जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सरिया चोरी से ले जाई जा रही थी या कोई और मामला था, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें