फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसाईं रत्न से सम्मानित हुए धर्मवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टांडा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा को श्रीसाईं रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सभी ने सराहना की। धर्मवीर एक हजार से अधिक बेटियों का विवाह अपने निजी खर्च पर करा चुके हैं।
विज्ञापन

टांडा के हयातगंज मोहल्ला निवासी समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत हैं। भोजन बैंक व नेकी की दीवार के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन व कपड़े की मदद पहुंचाने के उनके जज्बे को सभी सलाम करते हैं। समाजसेवी के सम्मान पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें