फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुले क्रय केन्द्र तो प्रबंधक व क्रय केन्द्र प्रभारी पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जो क्रय केंद्र अब तक नहीं खुले हैं वे शनिवार शाम तक जरूर खुल जाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। कहा कि अब तक 25 केंद्र न खुलना घोर लापरवाही की बात है। धान बिक्री करने के दौरान यदि किसान को कोई समस्या हुई और उसने शिकायत की तो जांच के बाद संबंधित केंद्र प्रभारी व प्रबंधक के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय केंद्र के प्रभारियों व एजेंसी प्रबंधक की बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने दिए। डीएम ने कहा कि धान खरीद में तेजी लाई जाए और समय रहते लक्ष्य को पूरा किया जाए। इससे पहले जिलाधिकारी ने नवीन मंडी परिसर स्थित तीन क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर तीनों ही केंद्रों पर खरीद होती नहीं मिली।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एजेंसियों के प्रबंधकों व केंद्र प्रभारियों की बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि धान बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसे लेकर जरूरी कदम उठाए जाएं। कहा कि यह चिंता की बात है कि अब तक 25 क्रय केंद्र खुल नहीं सके हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शनिवार की शाम तक सभी क्रय केंद्र नहीं खुले, तो संबंधित केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि केंद्रों पर धान बिक्री करने के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस संबंधित में यदि किसी किसान की शिकायत सामने आती है, तो जांच के बाद संबंधित एजेंसी प्रबंधक व केंद्र प्रभारी के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। निर्देश दिया कि समय रहते धान खरीद के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाए।
इससे पहले जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय स्थित नवीन मण्डी परिसर स्थित पीसीएफ, पीसीयू व खाद्य विभाग के केंद्र का औचक निरीक्षण किया। तीनों ही केंद्र पर मौके पर धान खरीद होते नहीं मिली। इस पर उन्होंने संबंधित केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान चलाकर किसानों को धान बिक्री करने के लिए प्रेरित करें। पीसीएफ केंद्र पर न तो बोरा था और न ही खाते में राशि। इस पर डीएम ने संबंधित प्रबंधक को निर्देशित करिया कि सभी जरूरी प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें