फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्म चेतना-यात्रा का हुआ अभिनंदन

Tue, 17 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते धम्म चेतना यात्रा में आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सारनाथ से प्रारंभ हुई धम्म चेतना यात्रा का मंगलवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आरडीकेडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसेपुर कला में अभिनंदन समारोह के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व विधायक जयराम विमल ने धम्म चेतना-यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि धम्म चेतना-यात्रा में शामिल लोग आम जनता को आत्मचिंतन करने व अपने अधिकारों के बारे में समझने की क्षमता विकसित करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की योजनाओं से आम जनता को हो रहे लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने धम्म चेतना यात्रा के उद्देश्यों को सहरानीय बताया। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, यमुना प्रसाद, मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अमरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर टांडा प्रतिनिधि के अनुसार धम्म चेतना यात्रा हंसवर, हीरापुर, टांडा सहित कई अन्य बाजारों में भ्रमण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें