फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर हो धान का भुगतान, न बरती जाए लापरवाही

विज्ञापन
फोटो 16, अंबेडकरनगर के सिझौली मंडी में क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते कमिशभनर एमपी अग्रवाल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान व गन्ना खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसानों को बिक्री के लिए बार बार केंद्र पर न दौड़ाया जाए। समय रहते भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशु आश्रय केंद्रों पर पशुओं के चारे व उनकी सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। यह निर्देश सोमवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने क्रय केंद्रों व पशु आश्रय स्थलों का जायजा लेने के दौरान दिया। वे सोमवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल धान खरीद का जायजा लेने के लिए कटेहरी स्थित पीसीएफ केंद्र पहुंचे। पीसीएफ के डिप्टी मैनेजर सुशील कुमार व केंद्र प्रभारी दिवाकर वर्मा मौके पर मिले। मंडलायुक्त ने रजिस्टर का अवलोकन किया। इसमें पाया गया कि 291 किसानों का धान खरीदा जा चुका था, जबकि 132 किसानों का ही भुगतान हो सका था। इस पर मंडलायुक्त ने बकाया भुगतान अविलंब कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रतापपुर चमुुर्खा स्थित साधन सहकारी समिति का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी विनोद गिरि ने बताया कि 465 किसानों का धान अब तक 18 हजार 521 कुंतल धान की खरीदा जा चुका है। मंडलायुक्त ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मंडलायुक्त ने इसके बाद कोविड-19 वैक्सीन स्टोरेज व्यवस्था का जायजा कटेहरी सीएचसी एवं संयुक्त सामुदायिक केंद्र अकबरपुर का निरीक्षण किया। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीन के लिए जनपद को 26 जोन में विभाजित किया गया है। इसमें 40 बूथ बनाए गए हैं। 170 वैक्सीनेटर द्वारा टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है। जिले में आईएलआर पर्याप्त मात्रा में है। वैक्सीन स्टोरेज के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सीएमओ ने बताया कि प्रथम चरण में 11 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का किया जाएगा। दूसरे चरण में 18 हजार का लक्ष्य है। इसके बाद मंडलायुक्त ने पशु आश्रयस्थल मिर्जापुर का जायजा लिया। कुल 87 पशु मौके पर मिले।
विज्ञापन

जानकारी पर बताया कि 23 पशुओं को पालने के लिए पशुपालकों को दिया गया है। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि पशु आश्रय स्थल पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आई, तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मंडलायुक्त ने रगड़बंज स्थित गन्ना क्रय केंद्र का जायजा लिया। जिला गन्ना अधिकारी हरिकृष्ण गुप्ता व केंद्र प्रभारी अशोक मिश्र मौके पर मिले। बताया गया कि 23 नवंबर को केंद्र का संचालन शुरू किया गया था। 112 किसानों का गन्ना क्रय किया जा चुका है। अब तक 180 क्विंटल गन्ने की तौल की जा चुकी है। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ घनश्याम मीणा समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ किसान कानून संबंधित तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवाद के दौरान किसानों को कानून के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दें। उनके बीच जो आशंका है, उसे दूर कराएं। मंडलायुक्त ने अधिशाषी अभियंता, नहर विभाग से नहरों में पानी की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। बैठक में शामिल पुलिस विभाग की नोडल डीआईजी, लखनऊ जोन पुष्पांजलि, डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, नोडल डीआईजी ने बाद में पुलिस लाइन पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें