फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरीपुर नहर में डूबकर कांवड़िए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरीपुर नहर में डूबकर एक कांवड़िया की मौत हो गई। उसका शव रविवार सुबह पाए जाने पर हड़कंप मच गया। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

महरीपुर नहर में रविवार सुबह एनटीपीसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक युवा कांवड़िया का शव कुछ ग्रामीणों ने देखा। सुबह लगभग साढ़े सात बजे शव देखते ही फौरन इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। कुछ देर में ही एसडीएम महेंद्र पाल सिंह व सीओ आरपी राय के अलावा एसओ अलीगंज रामचन्द्र सरोज व कोतवाल बृजेश सिंह पहुंच गए। तब तक वहां कांवड़ियों की भारी भीड़ लग चुकी थी। कांवड़िए का शव मिलने की खबर फैलते ही प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए मौके पर भारी फोर्स भेज दिया।
एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भी कुछ ही देर में घटना स्थल पहुंच गए। शव को निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। प्रशासन के अनुसार कांवड़ यात्रा को देखते हुए बीते शाम ही बंद करवा दिया गया था, लेकिन तब भी मुख्य केंद्र से निकला हुआ पानी मौजूद था, जो धीरे धीरे कम हो रहा था। इस बीच पुलिस प्रशासन ने नहर के किनारे तथा मार्ग पर एकत्र कांवड़ियों की भीड़ को हटाने तथा उन्हें आगे रवाना करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कांवड़िए के साथ यह हादसा कैसे व किन परिस्थितियों में हुआ इसकी छानबीन चल रही है। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कांवड़िए की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें