फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना

Sat, 01 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गदाएं में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को भक्तों ने मां भगवती दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन किया। आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा के विधिवत 9 दिन पूजन अर्चन का पर्व नवरात्र कलश भरण, पूजा अर्चना एवं भव्य प्रतिमाओं की स्थापना के साथ शुरू हो गया।  पूजा पंडालों पर मां के जयकारों एवं आधुनिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में सुबह पूजन अर्चन के साथ ही प्रतिमाओं की स्थापना हुई। अपराह्न बाद श्रद्घालुओं के दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट भी खोल दिए गए। वहीं शहरी क्षेत्रों में पूजा पंडालों के सजावट का कार्य और गति पकड़ लिया है। नवरात्र के पहले दिन पूरा जिला भक्तिमय रहा। सुबह सुबह लोग मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना करते दिखे।

घरों में जहां देवी भक्ताओं ने कलश आदि की स्थापना कर नवरात्र का शुभारंभ किया, वहीं नगर क्षेत्र के प्रसिद्घ देवी मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन किया। अकबरपुर नगर के टांडा रोड स्थित दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, शिवालय स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


श्रद्वालुओं ने मां दुर्गा से घर परिवार व समाज की बेहतरी के लिए प्रार्थना की। पूजा पंडालों पर लग रहे मां के जयकारे व बज रहे देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। फलों, नारियल, चुनरी व अन्य पूजन सामग्रियों से सजी दुकानों ने भी बाजार की रौनक बढ़ा दी है। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार शारदीय नवरात्र के  प्रथम दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है।

तहसील क्षेत्र के रामनगर, आरोपुर,अछतीबाजार, इंदईपुर, हुसेनपुर, नरियांव, जहांगीरगंज, गिरैयाबाजार, सरयूनगर, सिंघलपट्टी, पदुमपुर, राजेसुल्तानपुर, ढोलबजवा, न्योरीबाजार, चहोड़ाघाट, माडरमऊ  समेत अन्य प्रमुख बाजारों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजन अर्चन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई।

रामनगर बाजार में जय मां दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी डॉ मिथिलेश, राजेश  कुमार, हेमंत, अनूप कुमार, अनुज, शैलेन्द्र, अरविंद, प्रदीप, रितेश, दुर्गेश मिश्र व  महेंद्र समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने भव्य पंडाल तैयार कर मां दुर्गा की  प्रतिमा स्थापित किया है।

 टांडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्र पर्व की धूम शुरु हो गई है। पहले दिन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भक्तिमय वातावरण में लोगों ने घरों में  जौ, मिट्टी, पुष्प, कलावा, बताशा, रोली, सिन्दूर, नारियल, फल, चुनरी,  मिष्ठान आदि अर्पित करते हुए धूप दीप जलाकर मंत्रोच्चार के मध्य कलश स्थापित  किया।

वातावरण में चंहुओर मां के जयकारे गूंजते रहे। श्री दुर्गा पूजा उत्सव एवं दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किये हैं। वहीं शारदीय नवरात्र पर नगर की पारंपरिक श्रीरामलीला प्रारम्भ हो गई है, जो पूरे नवरात्र व दशहरा तक सायंकालीन श्रीराम रंग मंच पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें