फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने की मां स्कंदमाता की उपासना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जय मां दुर्गा, जय मां स्कंदमाता के जयकारों के बीच शनिवार को नवरात्र पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर की। सुबह से ही पूजन-अर्चन का जो दौर शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। इस बीच श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के दरबार में माथा टेका और पुष्प अर्पित करने के साथ ही मन्नत भी मांगी। इस बीच मां के जयकारों व भक्तिमय गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

उधर, जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मंदिरों में कोरोना से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। बगैर मास्क वालों को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। उन्हीं श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने दिया गया, जिन्होंने मास्क लगा रखा था।
नवरात्र पर्व जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे पर्व का उल्लास भी चारों तरफ बढ़ता जा रहा है। मंदिरों व घरों में बजे रहे भक्तिमय गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। शनिवार को भी चारों तरफ पर्व का उल्लास दिखा। सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। मां दुर्गा के जयकारों से इस बीच समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता माता की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर, पंडाटोला स्थित काली मंदिर, कलेक्ट्रेट के निकट स्थित दुर्गा मंदिर, नगर पालिका परिषद के बगल स्थित दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना लगातार जारी रही।
उधर, जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्था शनिवार को भी की गई थी। न सिर्फ मंदिरों के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी बल्कि मास्क भी रखे गए थे। जो श्रद्धालु बगैर मास्क के वहां पहुंच रहे थे, उन्हें मंदिर के गेट पर ही मास्क उपलब्ध कराये जा रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया कि कोरोना को फैलने से रुकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
अत्यंत जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और शरीर में पानी की कमी ना होने दें। पूजा-अर्चना के दौरान इसी प्रकार का जागरूकता अभियान टांडा, आलापुर, भीटी तहसील क्षेत्रों में भी स्थित मंदिरों में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें