फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: श्रद्धालुओं ने सरयू तट पर लगाई डुबकी

Wed, 18 Mar 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र के सरयू नदी के चहोड़ाघाट, नयागांव बिड़हर घाट समेत अन्य घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पितरों को तर्पण किया।
विज्ञापन


सुबह होते ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे और विधि-विधान से स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर हर हर गंगे और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने तिल, जल और कुश से पितृ तर्पण किया। मान्यता है कि अमावस्या के दिन तर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान दिया गया, वहीं कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें