फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले बाबा को मनाने शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पवित्र धाम शिवबाबा में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। भोले बाबा को मनाने के लिए पवित्र धाम शिवबाबा हो या फिर जिला मुख्यालय के शहजादपुर व मीरानपुर शिवालय हर जगह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। लगभग पूरे दिन मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा। सरयू नदी के पावन तट के किनारे स्थित टांडा नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान कई जगह धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। आलापुर, जलालपुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर बाबा भोलेनाथ की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान भोलेनाथ को मनाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव मंदिरों व शिवालयों में दिन भर हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहता। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। अकबरपुर नगर के निकट स्थित पवित्र धाम शिवबाबा में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही बाबा के धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बाबा के धाम में हर कोई उनके पसंदीदा सामानों को अर्पित करने के लिए लालायित दिखा।
भक्तों ने जलाभिषेक के साथ ही भोलेनाथ को बेर, गेड़ी, भांग, धतूरा, तिल, अक्षत आदि अर्पित कर भगवान की आराधना की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम भी मौके पर तैनात दिखी। कुछ ऐसा ही नजारा अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित शिवालय में भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की आराधना की। इसके अलावा मीरानपुर स्थित शिवालय, रोडवेज के निकट स्थित शिव मंदिर में भी पूरे दिन पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर दोस्तपुर रोड स्थित बरधा भिउरा के ब्रह्मबाबा धाम पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित अखंड रामायण पाठ का गुरुवार को समापन हुआ। हवन पूजन के साथ शाम को भंडारा हुआ। आयोजन को सफल बनाने में बिपिन सिंह, अरविंद वर्मा, दिलीप, अनंतराम, पीयूष कटैया, गोलू वर्मा आदि ने विशेष योगदान दिया। जलालपुर, कटेहरी, भीटी, बसखारी आदि क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के मौके पर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया किया।
आलापुर में शिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के चहोड़ाघाट, बिड़हर घाट, रामबाग, चाड़ीपुर आदि घाटों पर शिव भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने स्नान-पूजन कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से घर, परिवार व समाज की बेहतरी के लिए प्रार्थना की। रामनगर स्थित शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मंदिर के संरक्षक अजय मद्धेशिया ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें