फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साप्ताहिक मेले में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु

Fri, 30 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में शुक्रवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। सुबह आरती के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से कतार में लगे नजर आए। दर्शन-पूजन के दौरान महिलाएं, युवा और बुजुर्ग अपने साथ पुष्प, जल, नारियल, कलश और प्रसाद लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शांत वातावरण में पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं कीं। दर्शन के साथ मंदिर के बाहर लगे साप्ताहिक मेले ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मेले में खिलौने, प्रसाद, मिठाइयों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और खानपान की दुकानों पर अच्छी भीड़ दिखी। बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की, जबकि परिवारों ने मिठाइयों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें