फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेहरी की ग्राम पंचायत सारंगपुर में घटिया शौचालय निर्माण का विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकास खंड के ग्राम पंचायत सारंगपुर में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत कटेहरी को प्रार्थना पत्र देकर अविलंब निर्माण कार्य को रुकवाए जाने, और गुणवत्तापरक काम कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुणवत्ताविहीन कार्य को लेकर जब विरोध किया जाता है तो एक पंचायत प्रतिनिधि व ब्लॉककर्मी द्वारा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

सारंगपुर ग्राम पंचायत के शिवम त्रिपाठी, राजन, विशाल, सुखराम, अजय कुमार, अरविंद, विजय बहादुर, घनश्याम, रामबख्श, राजकुमार, सोनू सहित दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत कटेहरी को सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों ग्राम पंचायत के मजरा चनहा पकड़ी में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। निर्माण में गुणवत्ताविहीन मसाले व ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीण जब इसका विरोध करते हैं तो उन्हें सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।
इससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत से तत्काल मामले को संज्ञान लिए जाने की मांग की है। कहा कि यदि समय रहते मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया तो ग्राम प्रधान व सचिव मानकों की अनदेखी कर शौचालय का निर्माण करा दें। उधर ग्राम प्रधान का कहना है कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार बन रहा है। कुछ लोग जानबूझ कर विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें